• 03/09/2022

गुंडो के आतंक का Video : दोस्त के साथ घूमने गई युवती से बीच सड़क पर छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

Spread the love

बीजेपी छत्तीसगढ़ में लगातार लॉ एंड ऑर्डर का मसला उठाते आ रही है। इन सबके बीच राजधानी रायपुर सहति प्रदेश भर में लगातार चाकूबाजी, हत्या, लूट जैसे मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से सरेराह गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। बीच सड़क पर बदमाशों ने एक युवक और युवती के ऊपर हमला कर दिया।

25  सेकंड के इस वीडियों में बदमाश युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। युवक के ऊपर पत्थर से भी वार किया गया। युवती बचाने की कोशिश करती है तो उसके साथ भी बदमाश मारपीट करते हैं। मामला जानने से पहले देखिये वीडियो-

वायरल वीडियो 4 महीना पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर के सरकंडा इलाके में रहने वाला ऑटो चालक एक लड़की को घुमाने लोयला स्कूल रोड की तरफ गया था। दोनों बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान दो बाइक में सवार कुछ शोहदे लड़की के चारों तरफ बाइक से कट मारने लगे। लड़की ने इस पर आपत्ति की तो बदमाशों ने गाली गलौच शुरु कर दिया। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरु कर दी। बदमाशों ने उसे बेरहमी से लात घूसों से पीटा और कई बार पत्थरों से उस पर वार किया। इस दौरान लड़की बीच बचाव की कोशिश करने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की।

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में की लेकिन आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से शहर में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। वहीं पुलिसिया दावे की पोल खोल कर रख दी है। ऐसे विपक्ष का सवाल उठाया जाना और आम आदमी का चिंतित होना भी लाजमी नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें : ठगी केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से पूछताछ, EOW ने पूछे 50 से ज्यादा सवाल

इसे भी पढ़ें : मंत्रीजी को सीएम और गृहमंत्री पर नहीं है भरोसा, SP के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीधे केंद्रीय मंत्री को भेज दिया पत्र

इसे भी पढ़ें : Monkeypox: यहां तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स संक्रमण, 1289 नए मामले आए सामने

इसे भी पढ़ें : क्या भरोसा है इस जिंदगी का: बर्थडे पार्टी में डांस करते आई शख्स की मौत, लाइव VIDEO आया सामने

Related post

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की…

Spread the loveशासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास संबलपुरी साड़ियों की बुनाई से मिल रही नई पहचान रायपुर– ग्रामोदय…
छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली बहस फिर औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव, 136 बिंदुओं पर हुई तीखी बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली…

Spread the loveरायपुर। विधानसभा में साय सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सदस्यों का 136 बिंदुओं पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत…
CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही बना धमतरी का पहला सामूहिक सोलर गांव

CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही…

Spread the loveधमतरी। जिले का ग्राम ठेनही अब हरित ऊर्जा की नई पहचान बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री की ‘पीएम सूर्य घर–मुफ्त…