• 19/12/2025

Murder : छत्तीसगढ़ में यहां बोरे में मिली महिला की लाश, लिव-इन पार्टनर ने दी खौफनाक मौत

Murder : छत्तीसगढ़ में यहां बोरे में मिली महिला की लाश, लिव-इन पार्टनर ने दी खौफनाक मौत
Spread the love
दुर्ग। भिलाई सुपेला थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज के पास नाले से बोरे में बंद एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने का मामला अब सुलझ गया है। पुलिस ने खुलासा किया कि मृतका का लिव-इन पार्टनर तुलाराम बंजारे ही हत्यारा है। उसके भाई और एक दोस्त की मदद से शव को नाले में फेंका गया था। तीनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।

पढ़िए हत्याकांड की खौफनाक कहानी

दुर्ग सुखनंदन राठौर के अनुसार, मृतका तुलाराम के साथ नगपुरा क्षेत्र में रहती थी। 11 दिसंबर को देर शाम दोनों ने शराब पी। रात में मामूली विवाद हो गया, जिसमें मृतका ने तुलाराम को थप्पड़ जड़ दिया। आक्रोशित तुलाराम ने दीवार पर मृतका का सिर दे दीवार से ठोक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

तुलाराम ने अपने भाई और दोस्त को बुलाया। तीनों ने शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया। मृतका के नगपुरा चले जाने की झूठी कहानी गढ़ी गई। सात दिन बाद नाले से शव बरामद होने पर मृतका की भाभी ने टैटू के आधार पर शिनाख्त की। सुपेला पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां पूरा राज खुल गया। सीएसपी क्राइम ने मामले की जानकारी दी।

 

Related post

CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 पुलिसकर्मियों के तबादले… देखें लिस्ट…!!

CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,…

Spread the loveसूरजपुर। जिले के नए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने पदभार संभालने के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33…
सावन का शुभारंभ, शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी लंबी कतारें

सावन का शुभारंभ, शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का…

Spread the loveरायपुर। आज से सावन महीने की शुरुआत हुई। इस दौरान शिव मंदिर में लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंच…
CG – अब ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा शिक्षकों का वेतन, डीपीआई के निर्देश से बढ़ा विवाद

CG – अब ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में अब शिक्षकों का वेतन उनकी ऑनलाइन उपस्थिति (ऑनलाइन अटेंडेंस) के आधार पर जारी किया जाएगा। लोक…