• 08/09/2022

बड़ा हादसा: 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 10 की दर्दनाक मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

बड़ा हादसा: 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 10 की दर्दनाक मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Spread the love

सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में एक 5 मंजिला आवासीय इमारत के ढह जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. घटना में एक महिला और एक बच्चे को बचा लिया गया है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘साना’ ने इस घटना की जानकारी दी है. एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को अल-फिरदौस के पास एक इमारत ढह गई. जिसके मलबे के नीचे 6 महिलाओं, 3 बच्चों और एक पुरुष का शव बरामद किया गया.

इस दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे को बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद अधिकारियों ने आसपास की इमारतों को खाली कराना शुरू कर दिया है.

रिपोर्ट में अलेप्पो में अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया गया है कि गिरी हुई इमारत को अधिकारियों की सहमति के बिना अवैध रूप से बनाया गया था.

अलेप्पो में युद्धों के दौरान बड़े पैमाने पर कई इलाके बर्बाद हो गए हैं और यहां लौटे नागरिक क्षतिग्रस्त या आंशिक रूप से मरम्मत की गई इमारतों में रहते हैं. जिससे कभी-कभी ऐसी दुखद दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

Related post

CG- प्रेमी से मिलने होटल गई युवती फिर जिंदा नहीं लौटी, इस हाल में मिली लाश

CG- प्रेमी से मिलने होटल गई युवती फिर जिंदा…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में होटल के कमरे में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस…
बिहार में बाढ़ से 10,671 करोड़ का नुकसान, 82 हजार हेक्टेयर में फसल बर्बाद; 26 लोगों की मौत

बिहार में बाढ़ से 10,671 करोड़ का नुकसान, 82…

Spread the loveपटना – गंगा, गंडक, सोन एवं कोसी समेत बिहार की प्रमुख नदियों में कई वर्ष उपरांत रिकॉर्ड पानी आने…
Orkut की वापसी की तैयारी? 12 साल बाद फिर चर्चा में आया पुराना सोशल मीडिया, जानें क्या है फाउंडर का प्लान

Orkut की वापसी की तैयारी? 12 साल बाद फिर…

Spread the loveक्या आपको Orkut याद है? अगर आप मिलेनियल हैं तो पता ही होगा, लेकिन GenZ के लिए ये नाम…