• 08/09/2022

शख्स को एयरपोर्ट पर मजाक करना पड़ा महंगा, पत्नी के बैग में बम होने की बात पर मच गया हड़कंप

शख्स को एयरपोर्ट पर मजाक करना पड़ा महंगा, पत्नी के बैग में बम होने की बात पर मच गया हड़कंप
Spread the love

एक शख्स को एयरपोर्ट पर मजाक करना महंगा पड़ गया है. शख्स के इस मजाक से हवाईअड्डे पर हड़कंप मच गया. चेकिंग के दौरान पति ने अपनी पत्नी के बैग में बम होने की बात कही. जिसके बाद तलाशी और पूछताछ से गुजरने के बाद इस परिवार को माफीनामा लिखकर देना पड़ा और हवाई अड्डे से बैरंग लौटना पड़ा.

दरअसल, पूरा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Ahilyabai Holkar International Airport) का है. यहां एक शख्स ने चेकिंग के दौरान से सीआईएसएफ के जवानों से ऊटपटांग मजाक कर दिया. शख्स ने CISF के जवानों से कहा कि पत्नी के बैग को अच्छे से चेक करना इसमें बम है. इतना कहते ही हवाईअड्डे पर हड़कंप मच गया. इसके बाद परिवार को एक जगह बैठाकर पूछताछ की फिर उनके सामान की तलाशी ली.

बताया जा रहा है कि एक शख्स सोमवार रात हवाईअड्डे पर पहुंचा और सुरक्षा जांच के दौरान मजाक में कहा कि उसके सामान में एक बम है, जिसके बाद हवाई अड्डे पर अधिकारी सतर्क हो गए. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने शख्स की सघन जांच और पूछताछ की. शख्स अपनी पत्नी और बेटी के साथ यात्रा कर रहा था.

पूछताछ के दौरान आदमी ने अपने गैर जिम्मेदाराना कृत्य के लिए माफी मांगी और उसके सामान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया. परिवार को माफीनामा लिखकर देना पड़ा और हवाई अड्डे से बैरंग लौटना पड़ा.

Related post

गला रेतकर 50 से अधिक गोवंश की हत्या, नदी और तालाबों में मिले शव

गला रेतकर 50 से अधिक गोवंश की हत्या, नदी…

Spread the loveमध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक चौकाने देने वाला मामला सामने आया है। यहां 54 गायों और बैलों…
मातम में बदली खुशियां, बारातियों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी..13 जिंदगियां हुई खत्म

मातम में बदली खुशियां, बारातियों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली…

Spread the loveमध्य प्रदेश के राजगढ़ में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। राजस्थान से बारात लेकर आ रहा बारातियों से…
Breaking: DSP की कार के पास ब्लास्ट, आत्मघाती हमले में 52 की मौत, 100 घायल

Breaking: DSP की कार के पास ब्लास्ट, आत्मघाती हमले…

Spread the loveपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक आत्मघाती धमाके में 52 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 लोग…