• 01/01/2026

राजधानी रायपुर में 23 जनवरी से लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली

राजधानी रायपुर में 23 जनवरी से लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली
Spread the love

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव की अध्यक्षता में आज 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर मुहर लगाई गई। जिसमें रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने को मंजूरी दे दी गई है, जिसकी जानकारी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी।

बता दें कि, यह व्यवस्था 23 जनवरी 2026 से रायपुर महानगर में शुरू होगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर  घोषणा की थी। इसके लागू होने से नई व्यवस्था के तहत पुलिस आयुक्त को जिले की कानून-व्यवस्था से जुड़े कई अहम अधिकार प्राप्त होंगे, जिससे निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और जनता को अधिक सुरक्षा मिलेगी।

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से शहरी क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार और आपात स्थितियों में त्वरित फैसले संभव हो सकेंगे। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

Related post

CM साय ने किया रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार सुविधाओं को मिली नई मजबूती

CM साय ने किया रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का…

Spread the love० अत्याधुनिक सुविधाओं और मशीनरी का किया अवलोकन, मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद…
झीरम घाटी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा : शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- हौसले और विश्वास से बदल रहा बस्तर

झीरम घाटी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा : शहीदों…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि…
कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब की लत से तंग बेटे ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की शराब पीने की आदत से तंग आकर…