• 16/08/2026

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब की लत से तंग बेटे ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब की लत से तंग बेटे ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की शराब पीने की आदत से तंग आकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 55 वर्षीय सुशीला गांवड़े है। वह ग्राम घोठिया का रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, मृतका सुशीला गांवडे शराब पीने की आदी थी। इसी बात को लेकर अक्सर अपने बेटे लीकेश गांवडे के साथ विवाद होता था। रविवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस पूछताछ में बेटे लीकेश ने कबूला अपना जुर्म
विवाद इतना बढ़ा कि, बेटे लीकेश ने लकड़ी के पाटा से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे 28 वर्षीय लीकेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जूर्म कबूल लिया।

Related post

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा,…

Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले श्रमिकों के लिए बच्चों की अच्छी शिक्षा का खर्च कई बार बड़ी चुनौती…
राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता, 114 जेट पर बातचीत जारी

राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता,…

Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है. भारत 114…
UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 15 अक्टूबर से नया नियम

UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट,…

Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। नवरात्र के बाद करवाचौथ, अहोई अष्टमी,…