• 19/01/2026

ब्रेकिंग : नक्सलियों के IED ब्लास्ट में ग्रामीण की मौत, जवानों के लिए लगाया था विस्फोटक, चपेट में आकर युवक के पैरों के उड़े चिथड़े

ब्रेकिंग : नक्सलियों के IED ब्लास्ट में ग्रामीण की मौत, जवानों के लिए लगाया था विस्फोटक, चपेट में आकर युवक के पैरों के उड़े चिथड़े
Spread the love

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों के प्लांटेड प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई। वह लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था। इसी दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। जोरदार धमाके में उसके दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कस्तुरीपाड में यह घटना हुई है। आयता कुहरामी कस्तुरीपाड के जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान माओवादियों के पहले से बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से ग्रामीण के दोनो पैर में बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गए। युवक की उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने लगातार क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुर कर दिया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए IED निष्क्रियकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…