• 28/02/2026

Crime : “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime : “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेण्ड्रा रोड स्थित आसमा सिटी में घेराबंदी कर हामिद अंसारी को पकड़ा। उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में अमन तिवारी और ईशांत सिंह मंडलोई का नाम सामने आया। ईशांत के मकान से 25 ग्राम गांजा, 4 चिलम और लाइटर बरामद किया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related post

CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर! तीन कंपनियां खोलेंगी रोजगार के द्वार….

CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

Spread the loveदंतेवाड़ा। जिले के युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्य अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर…
छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी सरकारी टेंडर प्रक्रिया, सभी विभागों के लिए GePNIC पोर्टल अनिवार्य

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी सरकारी टेंडर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों और अन्य विभागीय कामों के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव…
CG : छत्तीसगढ़ को मिलने जा रहा एक और भव्य राम मंदिर, अयोध्या की तर्ज पर तैयार हो रहा निर्माण…..

CG : छत्तीसगढ़ को मिलने जा रहा एक और…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर रामगढ़ को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा…