• 29/03/2026

CG WEATHER : मौसम रहेगा सामान्य या अचानक बदलेगा मिजाज? जानिए अगले 3 दिनों का हाल

CG WEATHER : मौसम रहेगा सामान्य या अचानक बदलेगा मिजाज? जानिए अगले 3 दिनों का हाल
Spread the love

रायपुर :- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर रहा, जहां रायपुर में सबसे ज्यादा 38.7°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 19.6°C रहा।

कुछ इलाकों—हसौद, भटगांव और देवभोग—में हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि गंगा तटीय पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है। रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जहां कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है।

राजधानी रायपुर में रविवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, हालांकि तापमान 39°C के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान करीब 23°C रहने की संभावना है। कुल मिलाकर प्रदेश में मौसम भले सामान्य दिख रहा हो, लेकिन अचानक बदलाव की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related post

Aaj ka Panchang 20 August 2026: सावन शुक्ल पक्ष की अष्टमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 20 August 2026: सावन शुक्ल पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 20 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का अपना खास महत्व है. कोई शुभ काम करना हो,…
Aaj ka Rashifal 20 August 2026: मिथुन राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्चे, धनु वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 20 August 2026: मिथुन राशि वालों…

Spread the loveAaj ka Rashifal 20 August 2026: चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर आज सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा…
”लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति – अरुण साव

”लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ…

Spread the love’पिछले ढाई सालों में 12,666 करोड़ के 1572 कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, इनमें सड़कों के 1285, पुलों के…