• 29/03/2026

CG WEATHER : मौसम रहेगा सामान्य या अचानक बदलेगा मिजाज? जानिए अगले 3 दिनों का हाल

CG WEATHER : मौसम रहेगा सामान्य या अचानक बदलेगा मिजाज? जानिए अगले 3 दिनों का हाल
Spread the love

रायपुर :- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर रहा, जहां रायपुर में सबसे ज्यादा 38.7°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 19.6°C रहा।

कुछ इलाकों—हसौद, भटगांव और देवभोग—में हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि गंगा तटीय पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है। रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जहां कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है।

राजधानी रायपुर में रविवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, हालांकि तापमान 39°C के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान करीब 23°C रहने की संभावना है। कुल मिलाकर प्रदेश में मौसम भले सामान्य दिख रहा हो, लेकिन अचानक बदलाव की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…