Back to Top

Breaking News
15/08/2026
close
  • 01/04/2026

Gold Price Today: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सोना चढ़ा, चांदी में भी उछाल; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सोना चढ़ा, चांदी में भी उछाल; चेक करें नए रेट
Spread the love

देश में 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू हो गया है। नए वित्त वर्ष के पहले दिन देश में सोने की कीमत में तेजी है। इस तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों में कीमत में बढ़ोतरी, देश में शादी-विवाह के सीजन से पहले जौहरियों की ओर से ताजा खरीद, रुपये की कमजोरी जैसे फैक्टर हैं।  1 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 149520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,652.31 डॉलर प्रति औंस है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी युद्ध अगले दो से तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। संकेत दिया कि अमेरिका ने अपने सैन्य लक्ष्यों को काफी हद तक पूरा कर लिया है और अब वह इस क्षेत्र से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली के सराफा बाजार में 2 मार्च से 30 मार्च 2026 तक सोने की कीमत में 21,300 रुपये या 12.3 प्रतिशत की गिरावट आई। चांदी 63,000 रुपये या 21 प्रतिशत तक नीचे आई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली137210149670
मुंबई137060149520
अहमदाबाद137110149570
चेन्नई136690149120
कोलकाता137060149520
हैदराबाद137060149520
जयपुर137210149670
भोपाल137110149570
लखनऊ137210149670
चंडीगढ़137210149670

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी है। 1 अप्रैल की सुबह भाव बढ़कर 250100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74.64 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

Related post

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु देव साय ने किया ध्वजारोहण, देखें LIVE…

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु…

Spread the loveरायपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा…
Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 15 अगस्त के मौके पर प्रदेशभर…
Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को किया संबोधित

Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया…

Spread the loveनई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से…