Back to Top

Breaking News
15/08/2026
close
  • 01/04/2026

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Spread the love

Bank Holiday in April 2026: अप्रैल 2026 में बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं, जिससे ग्राहकों को पहले से अपने काम की योजना बनानी जरूरी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक इस महीने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के त्योहारों के कारण अलग-अलग दिनों में बैंक बंद रहेंगे।

1 अप्रैल: सालाना क्लोजिंग

1 अप्रैल को देशभर में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। हालांकि कुछ राज्यों जैसे मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रह सकते हैं।

3 अप्रैल: गुड फ्राइडे

3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे, हालांकि कुछ राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं।

14 से 16 अप्रैल: त्योहारों की वजह से छुट्टियां

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल न्यू ईयर और बिहू जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल को भी कुछ राज्यों में नववर्ष और अन्य त्योहारों के चलते बैंकिंग सर्विस प्रभावित रहेंगी।

16 अप्रैल को असम में बिहू के कारण बैंक बंद रहेंगे।

20-21 अप्रैल: राज्य स्तर की छुट्टियां

20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गारिया पूजा के चलते छुट्टी रहेगी।

डिजिटल सर्विस रहेंगी चालू

हालांकि इन दिनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

क्या रखें ध्यान?

बैंक बंद रहने के कारण चेक क्लियरिंग, कैश जमा, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 20261231415162021
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

 

छुट्टी का कारणअप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपना फाइनेंशियल ईयर क्लोज करने के लिए ग्राहकों के लिए बंद होगा1
पुण्य गुरुवार2
गुड फ्रायडे3
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस15
बोहाग बिहु16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया20
गरिया पूजा21

Related post

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु देव साय ने किया ध्वजारोहण, देखें LIVE…

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु…

Spread the loveरायपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा…
Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 15 अगस्त के मौके पर प्रदेशभर…
Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को किया संबोधित

Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया…

Spread the loveनई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से…