• 05/04/2026

फार्महाउस बना था आईपीएल सट्टे का कंट्रोल रूम, पुलिस की रेड में 7 आरोपी गिरफ्तार

फार्महाउस बना था आईपीएल सट्टे का कंट्रोल रूम, पुलिस की रेड में 7 आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

राजनांदगांव।  आईपीएल सीजन के दौरान सक्रिय सटोरियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कार, लैपटॉप और मोबाइल सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद हुआ है।

सबसे बड़ी कार्रवाई घुमका थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में हुई। यहाँ एक कृषि फार्महाउस के भीतर छिपे सटोरिए हाईटेक उपकरणों के जरिए ऑनलाइन दांव लगवा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ‘सांई ऐप’ और विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग कर क्रिकेट मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टा खिला रहे थे।

सटोरियों के पास से पुलिस ने 1 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, 1 सट्टा लेख कॉपी, 2 लग्जरी कारें (होंडा सिटी और प्रोन्स), 900 रुपये नगद, सट्टा पट्टी में दर्ज करीब 7,68,000 रुपये का सामान जब्त किया है।

 

Related post

CG Crime : शराब पीकर घर लौटे पिता से हुआ विवाद, गुस्से में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या!

CG Crime : शराब पीकर घर लौटे पिता से…

Spread the loveरायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शराब पीकर घर…
Instagram में आया ‘Muse’ AI, अब एक मैसेज से होंगे कई मुश्किल काम, जाने कैसे करेगा काम?

Instagram में आया ‘Muse’ AI, अब एक मैसेज से…

Spread the loveनई दिल्ली।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नया AI फीचर ‘Muse’ पेश…
Breaking : सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट; अब नहीं कर सकेंगी सरकारी काम!

Breaking : सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ा…

Spread the loveरायपुर।  शासकीय निर्माण कार्यों में लापरवाही और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़…