• 06/04/2026

CRIME : जंगल में मिली युवक की लाश, गला रेतकर की गई बेरहम हत्या से सनसनी

CRIME : जंगल में मिली युवक की लाश, गला रेतकर की गई बेरहम हत्या से सनसनी
Spread the love

महासमुंद। महासमुंद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां क्षेत्र के ग्राम खट्टी के हिच्छा मार्ग स्थित जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके गले और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए, वहीं चेहरे पर भी वीभत्स हमला कर उसकी जान ले ली गई, जिससे घटना की क्रूरता साफ झलकती है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाके में साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को जंगल में फेंका गया हो सकता है।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे जांच और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जा सके।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…