• 06/04/2026

CRIME : 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, नीयत बिगड़ने पर युवक ने पत्थर से कुचलकर कुएं में फेंका शव

CRIME : 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, नीयत बिगड़ने पर युवक ने पत्थर से कुचलकर कुएं में फेंका शव
Spread the love

कोरबा । कोरबा के पाली थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 7 वर्षीय आयान खुरसेंगा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ग्राम गणेशपुर निवासी आयान 2 अप्रैल को दोस्तों के साथ तालाब नहाने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय रंजित कुमार उसे अपने साथ ले गया था।

शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने आयान की हत्या कर शव को करतली गांव के एक खेत के कुएं में फेंक दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी नशे में था और उसकी नीयत खराब हो गई थी, लेकिन अपने मंसूबों में नाकाम रहने और पकड़े जाने के डर से उसने पत्थर से सिर कुचलकर मासूम की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है।

Related post

CM साय ने किया रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार सुविधाओं को मिली नई मजबूती

CM साय ने किया रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का…

Spread the love० अत्याधुनिक सुविधाओं और मशीनरी का किया अवलोकन, मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद…
झीरम घाटी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा : शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- हौसले और विश्वास से बदल रहा बस्तर

झीरम घाटी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा : शहीदों…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि…
कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब की लत से तंग बेटे ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की शराब पीने की आदत से तंग आकर…