• 15/04/2026

CG – चोरों का आतंक : एक ही रात 3 घरों को बनाया निशाना, मचा हड़कंप, गांव में दहशत का माहौल

CG – चोरों का आतंक : एक ही रात 3 घरों को बनाया निशाना, मचा हड़कंप, गांव में दहशत का माहौल
Spread the love

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले ग्राम पंचायत चरौदा में चोरों ने बड़ा हाथ साफ कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। लगातार तीन घरों में चोरी की वारदात से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुरेंद्र सेन, चेतन पटेल और नरेंद्र साहू के घरों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। जब परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि तीनों वारदात एक ही रात में हुईं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी संगठित गिरोह ने सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया है। गांव वालों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं, लेकिन एक साथ तीन घरों में चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Related post

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों के दो डम्प बरामद; हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा जब्त!

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों के दो डम्प बरामद;…

Spread the love बीजापुर।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता…
हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात…

Spread the loveगुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से की सौजन्य मुलाक़ात रायपुर, 25 नवंबर 2026/…
पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में मजबूत हो रही सड़क संपर्क व्यवस्था बगीचा विकासखंड में…