• 24/05/2022

सीएम भूपेश ने दंतेश्वरी माईं को चढ़ाई 11 किमी लंबी चुनरी, सबसे लंबी चुनरी का बना विश्व रिकॉर्ड

सीएम भूपेश ने दंतेश्वरी माईं को चढ़ाई 11 किमी लंबी चुनरी, सबसे लंबी चुनरी का बना विश्व रिकॉर्ड
Spread the love

रायपुर। दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी का दर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें ग्यारह किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई और इस तरह से दंतेवाड़ा की डेनेक्स की बहनों का नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज हो गया। इससे पहले नर्मदा मैया को मंदसौर में 8 किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई गई थी। डेनेक्स की 300 महिलाओं ने केवल 7 दिनों में अपने हुनर से यह कार्य कर लिया। जब मुख्यमंत्री अपने हाथों से चुनरी अर्पित करने पहुंचे तो पूरे दंतेवाड़ा शहर में उत्सव सा माहौल था। पूरा शहर इस सुंदर दृश्य को देखने उमड़ आया था।

इसे भी पढ़ें : कुतुब मीनार विवाद में ASI का कोर्ट में हलफनामा, कहा- यह संरक्षित इमारत, यहां किसी भी धर्म को पूजा की इजाजत नहीं

ग्यारह किमी लंबी इस चुनरी के साथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नागरिकों के गहरे उत्साह की जो झलक मिल रही थी। वो अपने आप में अद्भुत है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मावली माता और भैरव जी के दर्शन भी किये। इस दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की सुमधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया था।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि डेनेक्स की महिलाओं ने जो चुनरी बनाई है उससे उनके हुनर को पूरे देश में जगह मिलेगी और इससे उनके काम की ख्याति दुनिया भर में फैलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि हम प्रदेशवासी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमें माईं दंतेश्वरी का निरंतर आशीर्वाद और उनकी छत्रछाया मिल रही है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत, कही ये बड़ी बात, देखिए VIDEO

बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और…
CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ, बच्चों से लेकर बुजुर्ग पारंपरिक खेलों में दिखाएंगे हुनर

CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ,…

Spread the loveतीज त्यौहार, लोक संस्कृति, लोक कला को बढ़ावा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी वैश्विक…