• 04/05/2026

यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का है उज्ज्वल प्रतीक – साय

यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का है उज्ज्वल प्रतीक – साय
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश के लिए वहां की जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ एवं विकासोन्मुख जनता का हृदय से अभिनंदन। यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का उज्ज्वल प्रतीक है। असम और पुडुचेरी में पुन: जनादेश व पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता, यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व, सुशासन और ‘विकसित भारतÓ के संकल्प पर जनता की अटूट आस्था की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।
उन्होंने आगे लिखा कि यह जनादेश तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति पर विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की निर्णायक विजय है। बंगाल की यह ऐतिहासिक जीत वहां के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग और संकल्प का परिणाम है। इस ऐतिहासिक जीत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय  नितिन नवीन जी के सशक्त संगठनात्मक नेतृत्व एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह जी के कुशल मार्गदर्शन में सभी समर्पित कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहभागी रहे हैं। इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related post

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत… आरोपी पति फरार

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में…
CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, इलाके में मची सनसनी

CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश,…

Spread the loveकटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना…