• 10/05/2026

समयसीमा और गुणवत्ता पर फोकस: मंत्री राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

समयसीमा और गुणवत्ता पर फोकस: मंत्री राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
Spread the love

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिलफिली-लटोरी मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। मंत्री राजवाड़े ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने के भी निर्देश दिए।

Related post

Breaking : सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट; अब नहीं कर सकेंगी सरकारी काम!

Breaking : सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ा…

Spread the loveरायपुर।  शासकीय निर्माण कार्यों में लापरवाही और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़…
छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था,…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़…
भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी

भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट…

Spread the loveनई दिल्ली – भारत क्रेन, बुल्‍डोजर, टनल बोर‍िंग मशीनों का मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग हब बनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में…