• 14/05/2026

छत्तीसगढ़ में मिशन मोड पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने योजनाओं की प्रगति पर की बड़ी बैठक

छत्तीसगढ़ में मिशन मोड पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने योजनाओं की प्रगति पर की बड़ी बैठक
Spread the love

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार अब विकास योजनाओं को मिशन मोड में संचालित करेगी। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने मिशनों का प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार AI, खेल, पर्यटन, अधोसंरचना और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में तेज और लक्षित विकास के लिए विशेष मिशन चला रही है।

मुख्यमंत्री एआई मिशन के तहत छत्तीसगढ़ को नई तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की तैयारी है। युवाओं को AI आधारित स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और शासन व्यवस्था में भी AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा।
वहीं मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री पर्यटन मिशन के अंतर्गत प्रमुख पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाने, थीम आधारित पर्यटन सर्किट विकसित करने और होमस्टे योजना को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन के तहत सड़कों, पुलों और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा, जबकि मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन से युवाओं को उद्यमिता और नए व्यापारिक आइडियाज के लिए आर्थिक सहायता और सरल प्रक्रियाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related post

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला…

Spread the loveबिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह के बाद टूटी बैरिकेडिंग, मची चीख-पुकार बिहार के लखीसराय…
CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश,…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी रायपुर में आज सुबह से बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में लगातार पानी गिरने से…
CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…