• 14/05/2026

CG WEATHER छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, 16 मई से Heat Wave का अलर्ट; बारिश-अंधड़ की भी चेतावनी

CG WEATHER  छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, 16 मई से Heat Wave का अलर्ट; बारिश-अंधड़ की भी चेतावनी
Spread the love

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुई बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन अब मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग रायपुर के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में ग्रीष्म लहर यानी हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने, शाम तक गरज-चमक और अंधड़ चलने के आसार हैं।
विभाग ने 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक फैली पूर्व-पश्चिम द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…