• 29/05/2026

युवक-युवती की मौत : दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए ​थे, लड़की को बचाने गया लड़का भी डूबा; दोनों शव बरामद…

युवक-युवती की मौत : दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए ​थे, लड़की को बचाने गया लड़का भी डूबा; दोनों शव बरामद…
Spread the love

गरियाबंद। जिले के पैरी नदी पर बने कूकदा पिकअप वियर में पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के युवक-युवती की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवती नहाते समय गहरे पानी में चली गई और उसे बचाने उतरा युवक भी नदी की तेज गहराई में समा गया। काफी तलाश के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर इलाके से चार दोस्त गरियाबंद घूमने पहुंचे थे। सभी ने कूकदा पिकअप वियर के पास भोजन किया, जिसके बाद वे चेकडैम में नहाने उतरे। इसी दौरान 22 वर्षीय सिंपी सक्सेना अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए 30 वर्षीय पीयूष मंडल पानी में उतरा, लेकिन वह भी गहराई में फंस गया। देखते ही देखते दोनों पानी में समा गए।

घटना के बाद साथ मौजूद अन्य दो दोस्तों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि मामले में पाण्डुका थाना में मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related post

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर…..

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार,…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए…
POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें…

Spread the love रायपुर।  पुलिस विभाग में इन दिनों खूब तबादले हो रहे हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के मुताबिक…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय…

Spread the love14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से…