• 29/05/2026

CG – बंद कमरे में मिली महिला की लाश, दूसरी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जताई जा रही ये आशंका

CG – बंद कमरे में मिली महिला की लाश, दूसरी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जताई जा रही ये आशंका
Spread the love

रायपुर। जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माणिकचौरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के एक मकान में 60 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो एक महिला की लाश और दूसरी महिला अचेत अवस्था में पड़े मिली। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानिए पूरा मामला

रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। ग्राम माणिकचौरी के एक घर में महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अचैत पड़ी दूसरी महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, शव दो से तीन दिन पुराना है। आशंका जताई जा रही हैं कि महिलाएं भीषण गर्मी और लू की वजह से बीमार हो गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई।

वहीं, दूसरी गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं एक कमरे में रहती थीं। आसपास के लोगों को जब कोई गतिविधि नहीं दिखाई और बदबू आने लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की मौत का वास्तविक कारण क्या था। पुलिस मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…