• 30/05/2026

जमीन के लिए कत्लेआम.. एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या से दहल उठा इलाका, भारी पुलिस बल तैनात

जमीन के लिए कत्लेआम.. एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या से दहल उठा इलाका, भारी पुलिस बल तैनात
Spread the love

विजयपुरा।  कर्नाटक के विजयपुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कर्नाटक के विजयपुरा जिले के चडाचन पुलिस थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव का है। जहां निराले और गोलागी परिवार के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन का झगड़ा चल रहा था। यह जमीन पिछले करीब 15 वर्षों से विवादों में घिरी हुई थी । इस मामले को शांति से सुलझाने के लिए कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच एक पंचायत बुलाई गई थी। वहीं कल निराले परिवार खरीदी गई जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे, तभी उन पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पहले पीड़ितों पर हंसिया और धारदार हथियारों से उन पर तब तक वार किया जब तक उनकी जान नहीं चली गई।

बता दें कि, इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुंडप्पा रेवनसिद्दप्पा निराले (65), शिवपुत्र रेवनसिद्दप्पा निराले (58), चंद्रकांत उर्फ चंदू रेवनसिद्दप्पा निराले (55), राहुल शिवपुत्र निराले (25), समर्थ शिवपुत्र निराले (23) और शब्बीर बाबूसाब अत्तर (45) के रूप में हुई है। वहीं, अरविंद कटागे (72) और जेसीबी ऑपरेटर संदीप माने (33) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को विजयपुरा शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सामूहिक हत्याकांड की खबर मिलते ही चडचन पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत आला अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदेह है कि, गोलागी परिवार के सदस्यों ने इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…