• 17/06/2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 17 जून को गरियाबंद दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 17 जून को गरियाबंद दौरे पर
Spread the love

गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार 17 जून को गरियाबंद जिले के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। दोनों वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम के अनुसार वे जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पहले सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर पहुंचेंगे, जहां नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:40 बजे गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। यहां जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी दोपहर में गरियाबंद पहुंचेंगे। वे कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों नेता शाम 3:50 बजे दर्रपारा पहुंचेंगे।

दर्रापारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। यह भवन आदिवासी समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद दोनों नेता पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। प्रशासन और पुलिस विभाग ने कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

जिले में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमले में तैयारियां तेज हैं तथा कार्यक्रम स्थल पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मुख्य कार्यक्रम:

* विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

* विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन

* नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण

* जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यक्रमों का आयोजन।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…