• 17/06/2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को रायपुर के कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसके बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। वहीं बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। स्थानीय मौसम तंत्र के प्रभाव से बस्तर में 5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा करपावंड, जशपुरनगर, रामानुजनगर और दरभा में 2 से 3 सेंटीमीटर तथा सक्ती, मनोरा और कोंडागांव में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजधानी रायपुर में बुधवार को भी मौसम बदला-बदला रहने की संभावना है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शहर में अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों तक भी मौसम का यही रुख बने रहने के संकेत हैं।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…