• 18/08/2026

ब्रेकिंग : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत
Spread the love

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह घटना बांकीमोंगरा चांदनी चौक के पास हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों की ट्रेलर के नीचे आकर मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे रोंगा-बांकीमोंगरा मार्ग पर घंटों आवाजाही ठप रही। चक्काजाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अमरदीप आंचल और बांकीमोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और चांदनी चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

Related post

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी वासियों को दी 15.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी वासियों को…

Spread the love00 मल्टीपर्पस हॉल, सांस्कृतिक भवन एवं छठ तालाब के कायाकल्प सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 00 सामाजिक,…
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, लापरवाही के आरोप में दो निगम अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी!

रायपुर में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, लापरवाही के आरोप…

Spread the loveरायपुर। सफाई व्यवस्था को लेकर अब नहीं चलेगी कोताही,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने केवल निगरानी ही नहीं बल्कि…
विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय

विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी…

Spread the love00 जनजातीय नायकों का साहस, संघर्ष और बलिदान हमारी राष्ट्रीय चेतना और गौरवशाली इतिहास का अमूल्य हिस्सा 00 गुरु…