• 23/08/2026

77 घंटे बाद खत्म हुआ इंतजार : ब्लू वॉटर से मिला आदिल का शव, तीन दिनों से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

77 घंटे बाद खत्म हुआ इंतजार : ब्लू वॉटर से मिला आदिल का शव, तीन दिनों से चल रहा था सर्च ऑपरेशन
Spread the love

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान की तलाश आखिरकार 77 घंटे बाद पूरी हुई। तीन दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान देर रात आदिल का शव पानी की सतह पर आ गया। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में मातम पसर गया।

तीन दिनों तक SDRF-NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, आदिल खान नकटी गांव के ब्लू वॉटर में डूब गया था। घटना के बाद से ही SDRF और NDRF की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों ने पानी में कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुरुआती दो दिनों में आदिल का कोई सुराग नहीं मिल सका।देर रात पानी की सतह पर आया शव
लगातार 77 घंटे की तलाश के बाद देर रात आदिल का शव पानी की सतह पर दिखाई दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से ही आदिल के परिजन मौके पर मौजूद रहकर उसके मिलने का इंतजार कर रहे थे।

परिवार में पसरा मातम
आदिल का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिस उम्मीद के साथ परिजन तीन दिनों से मौके पर डटे हुए थे, वह आखिरकार दुखद खबर में बदल गई। पुलिस ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

Related post

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जाने कहां कैसा रहेगा मौसम…..

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों…

Spread the loveरायपुर। मानसून की विदाई की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश…
BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो टैंकर और 50 से ज्यादा ड्रम खाक, आस पास के इलाकों में मची अफरा-तफरी

BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो…

Spread the loveभिलाई। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री श्याम केमिकल्स में गुरुवार को 11 से 12 बजे दोपहर अचानक आग लगने…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति…

Spread the loveकार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता…