• 06/09/2026

Suicide : सीआरपीएफ कैंप में आरक्षक की पेड़ पर फांसी से लटकी मिली लाश, 15 साल से थे तैनात

Suicide : सीआरपीएफ कैंप में आरक्षक की पेड़ पर फांसी से लटकी मिली लाश, 15 साल से थे तैनात
Spread the love

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेड़ पर आरक्षक का शव फांसी से लटका मिला. वह शुक्रवार को ड्यूटी के बाद से लापता थे. मृतक की पहचान जयप्रकाश गहिर (33 साल) के रूप में हुई है. वह ओडिसा के बलांगीर जिले के ग्राम करबहाली के निवासी थे. पिछले 15 सालों से वह भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में पोस्टेड थे.

सकरी टीआई उमेश साहू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जयप्रकाश शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म करने के बाद कैंप से लापता हो गया था. वह अपने घर भी नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा.

पेड़ पर लटका मिला आरक्षक का शव

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कुछ लोगों ने भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास एक पेड़ पर आरक्षक का शव फांसी पर लटके होने की सूचना दी. मौके पर तत्काल पुलिस को रवाना किया गया. साथ ही सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंचे.

पंचनामा करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिलहाल हर संभावित एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related post

Aaj Ka Panchang: भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें राहुकाल और शुभ समय

Aaj Ka Panchang: भगवान विष्णु की पूजा के लिए…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पूजा-पाठ करना हो, यात्रा पर जाना हो या फिर…
Aaj Ka Rashifal: आज मेष और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ धन, मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, अन्य जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज मेष और तुला राशि वालों…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 22 October 2026: 22 अक्टूबर 2026 का राशिफल  मेष, कर्क और मकर राशि वालों को आर्थिक…
संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…