• 06/09/2026

Suicide : सीआरपीएफ कैंप में आरक्षक की पेड़ पर फांसी से लटकी मिली लाश, 15 साल से थे तैनात

Suicide : सीआरपीएफ कैंप में आरक्षक की पेड़ पर फांसी से लटकी मिली लाश, 15 साल से थे तैनात
Spread the love

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेड़ पर आरक्षक का शव फांसी से लटका मिला. वह शुक्रवार को ड्यूटी के बाद से लापता थे. मृतक की पहचान जयप्रकाश गहिर (33 साल) के रूप में हुई है. वह ओडिसा के बलांगीर जिले के ग्राम करबहाली के निवासी थे. पिछले 15 सालों से वह भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में पोस्टेड थे.

सकरी टीआई उमेश साहू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जयप्रकाश शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म करने के बाद कैंप से लापता हो गया था. वह अपने घर भी नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा.

पेड़ पर लटका मिला आरक्षक का शव

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कुछ लोगों ने भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास एक पेड़ पर आरक्षक का शव फांसी पर लटके होने की सूचना दी. मौके पर तत्काल पुलिस को रवाना किया गया. साथ ही सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंचे.

पंचनामा करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिलहाल हर संभावित एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related post

CG – गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबा रायपुर का युवक, पर्यटकों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू जारी

CG – गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबा रायपुर का युवक,…

Spread the loveगरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां रायपुर से पिकनिक…
दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों…

Spread the loveDelhi : देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले स्थित सत्य निकेतन इलाके से एक बड़े हादसे की खबर सामने…
CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के बदले टीआई, देखें आदेश…..

CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले के एसपी…