• 06/09/2026

CG – गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबा रायपुर का युवक, पर्यटकों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू जारी

CG – गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबा रायपुर का युवक, पर्यटकों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू जारी
Spread the love

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां रायपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है।

रायपुर से दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने

बताया जा रहा है कि युवक रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। गजपल्ला वॉटरफॉल में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। युवक के साथियों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। युवक के शव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे युवक

इधर, हादसे के बीच गजपल्ला वॉटरफॉल में पर्यटकों की लापरवाही भी सामने आई है। वॉटरफॉल क्षेत्र में कुछ युवक जोखिम भरे स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर बेरोकटोक इस तरह के जानलेवा स्टंट किए जा रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

युवक की डूबने से मौत की घटना ने एक बार फिर प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और निगरानी व्यवस्था को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related post

Suicide : सीआरपीएफ कैंप में आरक्षक की पेड़ पर फांसी से लटकी मिली लाश, 15 साल से थे तैनात

Suicide : सीआरपीएफ कैंप में आरक्षक की पेड़ पर…

Spread the loveबिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेड़ पर…
दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों…

Spread the loveDelhi : देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले स्थित सत्य निकेतन इलाके से एक बड़े हादसे की खबर सामने…
CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के बदले टीआई, देखें आदेश…..

CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले के एसपी…