• 13/09/2026

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया साइबर संकल्प का शुभारंभ, रविवि में 500 से अधिक विद्यार्थियों से से किया सीधा संवाद

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया साइबर संकल्प का शुभारंभ, रविवि में 500 से अधिक विद्यार्थियों से से किया सीधा संवाद
Spread the love

00 साइबर ठगी होते ही 1930 पर तत्काल संपर्क करें, जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाएं – विजय शर्मा
रायपुर। छत्तीसगढ़ को साइबर अपराधों से मुक्त और सुरक्षित डिजिटल राज्य बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नई गति मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किए गए 9 मॉड्यूल वाले वीडियो पाठ्यक्रम साइबर संकल्प का शुभारंभ किया।

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि आज डिजिटल तकनीक हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। बैंकिंग, खरीदारी, शिक्षा, व्यापार और सरकारी सेवाओं सहित अनेक कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। डिजिटल सुविधाओं ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराधों की नई चुनौतियां भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए साइबर संकल्प एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके अंतर्गत 9 वीडियो मॉड्यूल तैयार किए गए हैं और प्रत्येक मॉड्यूल लगभग 5 से 6 मिनट का है। इन वीडियो के माध्यम से नागरिकों को साइबर ठगी के नए तरीकों, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी

विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारत डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। देश में बड़े पैमाने पर डिजिटल लेनदेन हो रहा है और डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधा जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी है। साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में तकनीक का उपयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क और जागरूक रहना होगा।  शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं साइबर अपराधों से बचने के उपाय सीखें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने विशेष रूप से साइबर जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related post

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने…

Spread the loveबारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI से आरक्षक तक 27 पुलिसकर्मियों के तबादले, आदेश जारी

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI से…

Spread the loveरायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस संबंध में जिले…
CG : SSB कैंप में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

CG : SSB कैंप में जवान ने खुद को…

Spread the loveभानुप्रतापपुर। अंतागढ़ के पास कुहचे गांव में स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक SSB जवान ने खुद को…