• 05/10/2026

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;
Spread the love

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया। शनिवार रात डेढ़ बजे उनकी गाड़ी टेडेसरा बस्ती के पास नेशनल हाईवे पर पुलिया से टकरा गई। हादसे में ठेकेदार समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। सभी भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे में जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

“मृतकों में शामिल”

“1 .  अभिषेक सिंह ठाकुर (30), ठेकेदार”

“2 .  तोषण तिवारी (29)”

“3 .  प्रशांत दास (27)”

“पुलिस के मुताबिक, अभिषेक सिंह दुर्ग में इलेक्ट्रिकल एंड सिविल गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर छत्तीसगढ़ शासन के लिए काम करता था। 3 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था। सभी दोस्त बर्थडे सेलिब्रेट करने कार से भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

“हादसे में ठेकेदार अभिषेक सिंह ठाकुर और तोषण तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रशांत दास को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

“परिजनों के मुताबिक, अभिषेक दिन में परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना चुका था। इसके बाद रात में वह दोस्तों के साथ ढाबे में खाना खाने निकला था। पांच लोग एक कार में सवार थे। वे पहले एक ढाबे पर गए, लेकिन खाना नहीं मिला तो आगे बढ़ गए। इसके बाद एक दूसरे ढाबे पर रुक गए, जबकि अभिषेक की कार आगे निकल गई। ”

“वह अपनी नहीं, दोस्त की कार चला रहा था। बाद में कार को वापस मोड़कर लौट रहे थे, तभी सोमनी नाले के सामने हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां सड़क का मार्ग संकरा हो गया है, जिससे कार चलाने में दिक्कत हुई और हादसा हो गया। अभिषेक की 2 छोटी बेटियां हैं।”

“सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसा शनिवार (3 अक्टूबर) रात करीब 1:30 बजे हुआ। सभी युवक अभिषेक सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे में जा रहे थे। सोमनी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।”

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
Aaj Ka Panchang: दशमी तिथि पर ये समय रहेगा खास, जानें राहुकाल और दिशाशूल का टाइम

Aaj Ka Panchang: दशमी तिथि पर ये समय रहेगा…

Spread the love5 अक्टूबर 2026 सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से…