• 12/11/2026

आज का पंचांग 12 नवंबर 2026: कार्तिक शुक्ल तृतीया पर सुकर्मा योग का संयोग, जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 12 नवंबर 2026: कार्तिक शुक्ल तृतीया पर सुकर्मा योग का संयोग, जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the love

हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत करनी हो, पूजा-पाठ करना हो या व्रत और त्योहार की तैयारी करनी हो, पंचांग देखकर ही दिन की योजना बनाई जाती है. 12 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. यह तिथि शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 13 नवंबर को रात 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी.  ऐसे में आइए जानते हैं 12 नवंबर 2026, गुरुवार का पूरा पंचांग और इस दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त-

शुभ योग

12 नवंबर को सुबह 3 बजकर 40 मिनट से 13 नवंबर की सुबह 4 बजकर 26 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा. इसके बाद धृति योग शुरू हो जाएगा. धृति याग 14 नवंबर को सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुकर्मा योग को शुभ कार्यों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है.

शुभ मुहूर्त

आज सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इस समय पूजा, ध्यान और मंत्र जाप करना अच्छा माना जाता है. इसके बाद सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ कर सकते हैं.

अशुभ समय

गुरुवार को राहुकाल दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए. इसके अलावा यमगंड सुबह 6 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक और कुलिक काल सुबह 9 बजकर 26 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. वहीं, वर्ज्यम् रात 11 बजकर 18 मिनट से अगले दिन रात 1 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. इन समयों में नए मांगलिक कार्य शुरू करने से बचना चाहिए.

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

12 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 39 मिनट पर होगा. चंद्रमा सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर उदयय होगा और शाम 7 बजकर 54 मिनट पर अस्त होगा.

Related post

Aaj Ka Rashifal: मंगल का सिंह राशि में प्रवेश इन 4 राशियों के लिए रहेगा खास, करियर और धन के मामले में मिलेंगे नए मौके

Aaj Ka Rashifal: मंगल का सिंह राशि में प्रवेश…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 12 november 2026: आज चंद्रमा धनु राशि में और मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों…
दीदी के गोठ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

दीदी के गोठ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर…

Spread the love00 कल आकाशवाणी से होगा प्रसारण, महिलाएं साझा करेंगी अपने अनुभव रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के…
मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी

मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन,…

Spread the loveरायपुर :-  एमसीबी जिला के मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया…