• 12/11/2026

संपत्ति विवाद ने रिश्तों को किया शर्मसार, बेटे ने 76 वर्षीय पिता पर हमला कर जिंदा जलाया

संपत्ति विवाद ने रिश्तों को किया शर्मसार, बेटे ने 76 वर्षीय पिता पर हमला कर जिंदा जलाया
Spread the love

बिलासपुर – संपत्ति विवाद में बेटे ने 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे पहले उसने लोहे के हथियार से पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। आग की लपटों में घिरे बुजुर्ग को तड़पता छोड़कर आरोपित बेटा मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसे पिता को उनकी बेटी ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले विश्राम केंवट (76) घर में अकेले रहते हैं। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें खेती-बाड़ी और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती थी। इस वजह से उन्होंने अपनी बेटी और उसके परिवार को अपने साथ रखा था। बेटी का परिवार उनकी देखभाल के साथ खेती-किसानी का काम भी संभालता था। उनका बेटा आशाराम केंवट पास के गांव बरेली में रहता है।

Related post

कोरोना के नए वेरिएंट PJ.2.1 ने बढ़ाई चिंता, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

कोरोना के नए वेरिएंट PJ.2.1 ने बढ़ाई चिंता, जानिए…

Spread the loveनई दिल्ली- सर्दी का आगाज हो चुका है. इसके साथ ही कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे…
Microsoft ने Nvidia को पछाड़ा, बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

Microsoft ने Nvidia को पछाड़ा, बनी दुनिया की दूसरी…

Spread the loveमुंबई – Nvidia CEO जेनसन हुआंग के अफेयर की खबरें सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में भारी…
महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें आज से लागू

महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब…

Spread the loveAmul Milk Price Hike: दूध की सप्लाई में कमी और खरीद लागत बढ़ने के कारण, मदर डेयरी के बाद…