• 14/03/2024

‘जिस तरह मैं प्राण त्याग रही हूं, वैसे ही उसको मौत देना’…सुसाइड नोट से मची सनसनी

‘जिस तरह मैं प्राण त्याग रही हूं, वैसे ही उसको मौत देना’…सुसाइड नोट से मची सनसनी
Spread the love

बांदा: एक किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला है. बॉडी को देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर आस-पास के लोग इकठ्‌ठा हो गए. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और घर वालों से मामले में जानकारी ली.

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें लिखा है- ”मम्मी-पापा, जिस तरह मैं प्राण त्याग रही हूं, वैसे ही उसको मौत देना”. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है. मामला जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव का है. जहां मोहनलाल अपनी पत्नी शोभा देवी और दो बेटियों के साथ रहते हैं. उनकी 16 साल की बड़ी बेटी प्रतीक्षा हाईस्कूल की छात्रा थी.  जिसका शव गुरुवार को फांसी पर लटका हुआ मिला.

छात्रा को अस्पताल ले जाने के लिए फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर दाखिल हुई. कमरे से सुसाइड नोट मिला. जिसमें छात्रा ने एक लड़के से परेशान होकर जान देने की बात कही है. छात्रा की मां ने बताया कि गांव का लड़का उसे धमकाता था. जिस कारण वह परेशान रहती थी. सुसाइड नोट में उसने ये सारी बात लिखी है.

Related post

पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की…

Spread the loveगाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग…
अजब-गजब: भाई ने अपनी ही बहन से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

अजब-गजब: भाई ने अपनी ही बहन से कर ली…

Spread the loveपैसों की लालच में लोगों को गुनहगार बनते तो आपने देखा होगा, लेकिन क्या कोई अपनी ही बहन से…
BREAKING: बिजली के पोल से टकराई बेकाबू कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

BREAKING: बिजली के पोल से टकराई बेकाबू कार, एक…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां हंडिया के पास राजमार्ग पर एक…