• 02/02/2026

रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा

रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा
Spread the love

रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 1 फरवरी को रतनपुर में माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला वर्ष-2026 का शुभारंभ किया।  साव ने इस अवसर पर ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए और नगर पालिका भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

 रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा

उप मुख्यमंत्री  साव ने कार्यक्रम में कहा कि रतनपुर पवित्र और पौराणिक नगरी है, इसकी ख्याति दुनिया भर में है। इस ख्याति के अनुरूप यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। यह कभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रही है। इसके अनुरूप गरिमा बढ़ाने का काम करेंगे।

 रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा

 रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा

साव ने बताया कि रतनपुर को कॉरीडोर के रूप में विकसित करने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के धार्मिक स्थलों को सजाने और संवारने का काम हुआ है। मां महामाया की कृपा से रतनपुर को भी संवारेंगे। रतनपुर के तालाबों के सौंदर्यीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसे सुंदर बनाने पूरे मन से कार्य करेंगे। विधायक  सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत के अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी और नगर पालिका के अध्यक्ष  लवकुश कश्यप सहित पार्षदगण एवं नगरवासी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

Related post

CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर! तीन कंपनियां खोलेंगी रोजगार के द्वार….

CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

Spread the loveदंतेवाड़ा। जिले के युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्य अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर…
छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी सरकारी टेंडर प्रक्रिया, सभी विभागों के लिए GePNIC पोर्टल अनिवार्य

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी सरकारी टेंडर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों और अन्य विभागीय कामों के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव…
CG : छत्तीसगढ़ को मिलने जा रहा एक और भव्य राम मंदिर, अयोध्या की तर्ज पर तैयार हो रहा निर्माण…..

CG : छत्तीसगढ़ को मिलने जा रहा एक और…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर रामगढ़ को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा…