• 25/05/2026

पलभर में टूटा सात जन्मों का रिश्ता..पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, मां का शव देख बेटे के उड़े होश

पलभर में टूटा सात जन्मों का रिश्ता..पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, मां का शव देख बेटे के उड़े होश
Spread the love

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बांगो थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांधी नगर में पति ने अपनी ही पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर गांधी नगर निवासी बलिराम मरावी काम से घर लौटा था। इसी दौरान घर में खाना नहीं बनने और शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर उसकी पत्नी संगीता मरावी से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बलिराम ने डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना के समय आरोपी का बुजुर्ग पिता भी घर पर मौजूद था। आसपास के लोगों की मदद से घायल संगीता को घर में लिटाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका का बेटा गांव गया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो मां का शव देखकर सदमे में आ गया।

हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद भी आरोपी पति मौके पर ही मौजूद रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल  पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related post

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से…
नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का कहर, 35 से ज्यादा मकान बहे, 4 लोग लापता

नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी…

Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़ को अभी दो महीने भी नहीं बीते हैं कि एक और जल प्रलय…
Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों के लिए बना सुरक्षित कॉरिडोर

Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले…

Spread the loveडोंगरगढ़  :- नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्ग पुलिस ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं तथा वाहन…