• 26/05/2026

दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेन की चपेट में आए युवक का हाथ कटकर शरीर से हुआ अलग, दर्दनाक मंजर देख मची अफरा-तफरी

दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेन की चपेट में आए युवक का हाथ कटकर शरीर से हुआ अलग, दर्दनाक मंजर देख मची अफरा-तफरी
Spread the love

रायपुर।  राजधानी रायपुर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रायपुर के सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पर देर रात एक युवक भीषण ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना वीभत्स था कि युवक का दाहिना हाथ पूरी तरह कटकर शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद युवक दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा और गंभीर हालत में प्लेटफॉर्म के पास तड़पता दिखा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा आखिर किन परिस्थितियों में हुआ, युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर इसे ट्रेन हादसा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके की परिस्थितियों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

Related post

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से…
नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का कहर, 35 से ज्यादा मकान बहे, 4 लोग लापता

नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी…

Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़ को अभी दो महीने भी नहीं बीते हैं कि एक और जल प्रलय…
Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों के लिए बना सुरक्षित कॉरिडोर

Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले…

Spread the loveडोंगरगढ़  :- नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्ग पुलिस ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं तथा वाहन…