• 17/08/2025

सच में निकला गुरू! छत्तीसगढ़ और एमपी दो राज्यों में कर रहा सरकारी नौकरी, रजिस्टर में अटेंडेंस भी बराबर

सच में निकला गुरू! छत्तीसगढ़ और एमपी दो राज्यों में कर रहा सरकारी नौकरी, रजिस्टर में अटेंडेंस भी बराबर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले और मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक शिक्षक के दो सरकारी स्कूलों में एक साथ नौकरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूरजपुर के ओड़गी विकासखंड के बिहारपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी व अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक विज्ञान के व्याख्याता राजेश कुमार वैश्य के बारे में पता चला है कि वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मकरोहर गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी पदस्थ हैं। इस दोहरे रोजगार के मामले के सामने आने के बाद सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।

दोनों राज्यों में निवास प्रमाण पत्र का खेल

जांच में सामने आया कि राजेश कुमार वैश्य मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मकरोहर गांव के निवासी हैं। मकरोहर गांव सूरजपुर जिले के बिहारपुर से सटा हुआ है, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, दोनों जगहों के निवास प्रमाण पत्र हासिल कर लिए। इस आधार पर वह नवंबर 2022 से बिहारपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में सामाजिक विज्ञान के व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं, जबकि मकरोहर के शासकीय स्कूल में भी उनकी नियुक्ति बरकरार है।

दोनों स्कूलों में हाजिरी

जानकारी के अनुसार, मकरोहर का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होता है, जबकि बिहारपुर का स्वामी आत्मानंद स्कूल दो पालियों में चलता है, जिसमें पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक होती है। ग्रामीणों का कहना है कि राजेश कुमार वैश्य सुबह 8 बजे बिहारपुर स्कूल में हाजिरी दर्ज करते हैं और फिर दोपहर में मकरोहर स्कूल पहुंचकर वहां भी उपस्थिति दर्ज करते हैं। स्थानीय होने के कारण दोनों स्कूलों के प्राचार्य और अन्य शिक्षक इस मामले पर चुप्पी साधे रहे।

जांच कमेटी गठित, होगी कड़ी कार्रवाई

सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सिंगरौली जिले के शिक्षा अधिकारी को भी पत्र भेजकर मामले की जानकारी मांगी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों की मिलीभगत की आशंका भी जताई है।

Related post

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पूरे प्रदेश में आज से बारिश और मेघगर्जन की…
निराश्रित गौवंश संरक्षण के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल, गौधाम योजना का बढ़ रहा दायरा

निराश्रित गौवंश संरक्षण के लिए राज्य सरकार की बड़ी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना के माध्यम से प्रदेश में घुमन्तू एवं निराश्रित पशुधन के संरक्षण और सुव्यवस्थित…
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 160 गांवों का होगा चयन

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश…

Spread the love 00 प्रत्येक ग्रामसभा को मिलेगी 15 लाख की स्वीकृति 00 आदिम जाति विभाग द्वारा सम्बन्धित जिलों के कलेक्टरों…