• 22/04/2024

तेजी से वायरल हो रहा शादी का अनोखा कार्ड, पुलिसकर्मी ने रिश्तेदारों से की ये अपील

तेजी से वायरल हो रहा शादी का अनोखा कार्ड, पुलिसकर्मी ने रिश्तेदारों से की ये अपील
Spread the love

देश में इन दिनों लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। चुनावी मौसम में शादी ब्याह का मुहूर्त भी काफी है। इस बीच शादी का एक अनोखा कार्ड तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रिश्तेदारों के लिए कुछ ऐसा लिखा गया है जो चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, हटा थाना क्षेत्र में पदस्थ पुलिसकर्मी मनीष सेन की बहन की शादी का आमंत्रण पत्र जमकर वायरल हो रहा है। इस आमंत्रण पत्र में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही मतदान करने की भी अपील की गई है। मनीष सेन वैसे तो सागर जिले के ग्राम रजवांस के रहने वाले हैं। वैवाहिक कार्यक्रम भी रजवास में ही संपन्न होना है।

अपील कर दिया संदेश

मनीष सेन ने अपनी बहन की शादी के कार्ड के लिए एक अनोखा कार्ड छपवाया है। उन्होंने शादी के कार्ड के माध्यम से सभी से लोगों से अपील किया है कि वो अपने मतदान का उपयोग अवश्य करें। मनीष की बहन आरती की शादी 23 अप्रैल को है और यहां मतदान 26 अप्रैल को है।

आरक्षक मनीष के मुताबिक ये उनकी बहन की सोच है, जो आज आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। ये कार्ड जिनके हाथों में जा रहा है, वो तो तारीफ कर ही रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर कार्ड वायरल होने के बाद बाकी लोग भी तारीफ कर रहे हैं।

Related post

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…
विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताःगजेंद्र यादव

विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मंत्रालय स्थित महानदी…
सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ…