• 01/09/2026

सड़क हादसे में युवक की मौत, 3 घायल..रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर ट्रक से भिड़ी क्रेटा

सड़क हादसे में युवक की मौत, 3 घायल..रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर ट्रक से भिड़ी क्रेटा
Spread the love

रायपुर। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। खरोरा थाना क्षेत्र के मंगोली चौक के पास ट्रक और क्रेटा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में क्रेटा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम शिवम साहू बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक क्रेटा कार क्रमांक सीजी 04 क्यूएच  6732 में ओमप्रकाश साहू, संजय साहू, शिवम साहू और रामेश्वर केंवट सवार थे। सभी भटगांव से रायपुर की ओर जा रहे थे। मंगलवार सुबह मंगोली चौक के पास उनकी कार की ट्रक क्रमांक यूपी 32 जेएन 2667 से जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों को चोटें आईं। शिवम साहू की हालत गंभीर बताई गई। बाद में उसकी मौत होने की सूचना मिली।

हादसे की सूचना मिलने के बाद डीपीसीआर कंट्रोल रायपुर से खरोरा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए श्रीकृष्णा अस्पताल, खरोरा भेजा। पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था भी संभाली।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।

Related post

बिना इंटरनेट भेजें पैसे! अब फीचर फोन से भी होगा UPI पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम

बिना इंटरनेट भेजें पैसे! अब फीचर फोन से भी…

Spread the loveनई दिल्ली। अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है और आप अभी भी फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके…
FD में पैसा रखने से पहले जान लें ये विकल्प! LIC की इन स्कीम्स से मिल सकता है बेहतर रिटर्न

FD में पैसा रखने से पहले जान लें ये…

Spread the loveनई दिल्ली। जब निवेश की बात आती है तो ज्यादातर लोग सबसे पहले सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं। बैंक एफडी…
Business Ideas: घर बैठे शुरू करें ये छोटा बिजनेस, रोजाना होगी अच्छी कमाई; कम निवेश में ऐसे शुरू करें काम, देखें पूरी डिटेल

Business Ideas: घर बैठे शुरू करें ये छोटा बिजनेस,…

Spread the loveनई दिल्ली। अगर आप नौकरी के साथ कोई अतिरिक्त कमाई का जरिया तलाश रहे हैं या घर से अपना…