• 04/04/2024

एकतरफा इश्क में 3 लोगों की मौत, मंदिर में दिन दहाड़े चली गोली… दहशत में लोग

एकतरफा इश्क में 3 लोगों की मौत, मंदिर में दिन दहाड़े चली गोली… दहशत में लोग
Spread the love

इंदौर शहर के भवरकुआं पुलिस थाना क्षेत्र के स्वामीनारायण मंदिर परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने पिस्टल से युवक व युवती को गोली मार दी। आरोपी युवक ने इसके बाद सुसाइड कर लिया। युवक और युवती मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं आरोपी भी पहुंच गया जहां तीनों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया।

एक तरफ इश्क का मामला

स्वामी नारायण मंदिर परिसर में दीपक जाट और उसकी मौसेरी बहन स्नेहा जाट दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के मंदिर में आने की सूचना उनके परिचित अभिषेक को लग गई। अभिषेक भी वहां पहुंच गया। जहां तीनों के बीच विवाद के चलते अभिषेक ने स्नेहा और दीपक पर फायरिंग कर दी जिसे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

आरोपी अभिषेक इसके बाद मंदिर के सामने एक कैंटीन में गया और वहां पर पानी पिया। इसके बाद उसने वहीं सुसाइड का प्रयास किया।मौके पर पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो तो दीपक और स्नेहा की स्पॉट पर ही मौत हो गई थी। वहीं अभिषेक गंभीर घायल अवस्था में पड़ा था। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…