• 21/05/2025

‘जारी है विजय का शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद’, नक्सल लीडर बसवा राजू सहित 27 नक्सलियों के मारे जाने पर CM साय ने जवानों को दी बधाई

‘जारी है विजय का शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद’, नक्सल लीडर बसवा राजू सहित 27 नक्सलियों के मारे जाने पर CM साय ने जवानों को दी बधाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में बुधवार 21 मई 2025 को सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल मोर्च पर बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए माओवादियों में जिसमें कुख्यात नक्सली नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू उर्फ बसवराज उर्फ गगन्ना भी शामिल है। वह नक्सल संगठन भाकपा (माओवादी) का महासचिव था। सुरक्षा बलों को मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। मुख्मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बल के जवान मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने नक्सल ऑपरेशन के दौरान डीआरजी के जवान के शहीद होने पर दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने घायल जवानों के त्वरित इलाज का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “जारी है विजय का शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। नारायणपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी यूनिट के द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि अब तक 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कुख्यात नक्सल लीडर नंबाला केशव राव और अलियास बसवराजू के खात्मे की भी पुष्टि हुई है। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी वीरता को नमन करता हूँ। ऑपरेशन के दौरान DRG के एक जवान के वीरगति को प्राप्त होने और कुछ जवानों के घायल होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवानों के त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…