• 21/07/2025

ACB की सरकारी दफ्तर में दबिश, घूस लेते एक और रिश्वतखोर रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB की सरकारी दफ्तर में दबिश, घूस लेते एक और रिश्वतखोर रंगे हाथों गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार, 21 जुलाई 2025 को बड़ी कार्रवाई की। सूरजपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को जमीन नामांतरण के एवज में 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, जुगेश्वर राजवाड़े ने एक व्यक्ति से जमीन के नामांतरण (म्यूटेशन) की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद ACB ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। पीड़ित को केमिकल लगे नोटों के साथ तहसील कार्यालय भेजा गया। जैसे ही पीड़ित ने जुगेश्वर राजवाड़े को रिश्वत की रकम सौंपी, ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद जुगेश्वर राजवाड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ACB की टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि रिश्वतखोरी के इस मामले की तह तक जाया जा सके।

Related post

रायपुर में गणेश झांकी आज : शाम 6 बजे से कई मार्ग बंद, देखें ट्रैफिक व पार्किंग प्लान

रायपुर में गणेश झांकी आज : शाम 6 बजे…

Spread the loveरायपुर में सोमवार 28 सितंबर को गणेश झांकी चल समारोह निकाला जाएगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर…
CG- बॉयफ्रेंड से मिलने लॉज पहुंची युवती, कुछ देर बाद फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस….

CG- बॉयफ्रेंड से मिलने लॉज पहुंची युवती, कुछ देर…

Spread the loveधमतरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सीजी-05 रेस्टोरेंट लॉज में कवर्धा की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में…
CG में अक्टूबर छुट्टियों से भरा, 1 स्थानीय, 7 ऐच्छिक और 2 शासकीय अवकाश घोषित…

CG में अक्टूबर छुट्टियों से भरा, 1 स्थानीय, 7…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के लिए शासकीय अवकाश, स्थानीय अवकाश व ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है। यह…