• 21/07/2025

कलेक्टर जनदर्शन में आत्महत्या का प्रयास, युवक ने अपने ऊपर डाल लिया पेट्रोल और फिर… मचा हड़कंप

कलेक्टर जनदर्शन में आत्महत्या का प्रयास, युवक ने अपने ऊपर डाल लिया पेट्रोल और फिर… मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के धमतरी में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम डोमा निवासी करण सोनकर लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवास प्राप्त करने के लिए कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहा था। उसने मकान के लिए कई बार आवेदन जमा किया लेकिन उसे आवास नहीं मिला। इससे निराश और हताश होकर उसने कलेक्टर जनदर्शन में ही आत्मघाती कदम उठाते हुए सबके सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निराशा की वजह: आवास योजना में अनदेखी

मीडिया से बात करते हुए करण ने बताया कि आवास न मिलने के कारण वह गहरे तनाव में था। इसके अलावा, गांव की सरपंच गुंजा साहू के व्यवहार से भी वह परेशान था। करण का दावा है कि उसके आवेदन को बार-बार खारिज किया गया और उसका नाम PMAY सूची से काट दिया गया। अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने और मदद की उम्मीद में उसने यह खतरनाक कदम उठाया।

घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और करण के आवेदन की स्थिति की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। पीड़ित के आवेदन की जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि PMAY के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ मिले।”

Related post

Aaj ka Panchang 13 October 2026: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 13 October 2026: शारदीय नवरात्रि का…

Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ?

13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी…

Spread the loveमेष आज एक शानदार दिन के लिए तैयार हो जाएं। हाल ही में हुई किसी डील से भारी मात्रा…
राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट

राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गेड़ी लोक नर्तक एवं लोक श्रृंगार भारती, बिलासपुर…