• 23/09/2025

बड़ी कार्रवाई: सौम्या चौरसिया पर ACB-EOW का बड़ा एक्शन, करोड़ों की 16 संपत्तियां की कुर्क, छत्तीसगढ़ में पहली कार्रवाई

बड़ी कार्रवाई: सौम्या चौरसिया पर ACB-EOW का बड़ा एक्शन, करोड़ों की 16 संपत्तियां की कुर्क, छत्तीसगढ़ में पहली कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल घोटाले के मामले की आरोपी और तत्कालीन सीएम सचिवालय की सबसे ताकतवर अफसर रही सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने उनकी 16 अचल संपत्तियों को अंतरिम रुप से कुर्क कर लिया। विशेष भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायालय, रायपुर ने 22 सितंबर 2025 को इसकी मंजूरी दी। इन संपत्तियों का मूल्य लगभग 8 करोड़ रुपये आंका गया है।

यह कार्रवाई ईओडब्ल्यू के अपराध क्रमांक 22/2024 के तहत की गई, जिसमें धारा 13(1)बी और 13(2) पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के अंतर्गत सौम्या चौरसिया पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच में पाया गया कि चौरसिया ने कोयला लेवी घोटाले और अन्य भ्रष्ट स्रोतों से प्राप्त लगभग 47 करोड़ रुपये की 45 अचल संपत्तियां अपने करीबी रिश्तेदारों—जैसे सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया और अन्य—के बेनामी नामों से खरीदीं। इनमें से 39 करोड़ रुपये की 29 संपत्तियों को पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कुर्क किया जा चुका है। शेष 16 संपत्तियों के भ्रष्टाचार से जुड़ाव के पुष्ट साक्ष्य मिलने पर ईओडब्ल्यू ने 16 जून 2025 को दंड विधि संशोधन अध्यादेश 1944 के प्रावधानों के तहत विशेष न्यायालय में कुर्की के लिए आवेदन दायर किया था।

न्यायालय ने सुनवाई के बाद अंतरिम कुर्की का आदेश जारी किया, जो शासन के भ्रष्टाचार रोकथाम अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम है। ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह हमारी पहली ऐसी कार्रवाई है, जो लोकसेवकों के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामलों में कुर्की को तेजी से लागू करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। भविष्य में अन्य मामलों में भी इसी तरह की सख्ती बरती जाएगी।”

Related post

इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में…

Spread the love रायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री और नॉनवेज परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया…
दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत

दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस…

Spread the loveबेमेतरा।  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर सतनाम चौक…
दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के मकान का तोहफा, PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी

दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के…

Spread the loveरायपुर। दीपावली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी…