• 20/11/2024

राजधानी के तीन बदमाश जिला बदर, कई और अपराधी कतार में

राजधानी के तीन बदमाश जिला बदर, कई और अपराधी कतार में
Spread the love

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ गौरव सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष सिंह की अनुशंसा पर जिले के आदतन अपराधी चंदन भारती पिता पुनाराम भारती उम्र 26 वर्ष निवासी अटल आवास पठारीडीह थाना उरला एवं बदमाश आशु छत्री पिता ईश्वर छत्री उम्र 22 वर्ष निवासी वाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर जिला रायपुर को दिनांक 20/11/24 को 3 माह के लिए जिला बदर कर दिया हैl पुलिस द्वारा अन्य कई आदतन बदमाशों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर ऑफिस में भेजा गया है जो प्रक्रिया में है l

अभी थाना गंज क्षेत्र के बदमाश मोहम्मद शहजाद उर्फ चिंगरी पिता मोहम्मद हफीजुद्दीन उम्र 25 वर्ष साकिन अफरोज बाघ मौदहापारा थाना गंज जिला रायपुर को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जिला बदर की कार्यवाही करते हुए जिला बदर किया गया l

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की 5 (ख) के तहत दांडिक प्रकरणों में पारित आदेश दिनांक 20.11.2024 के अनुसार यह आदेश दिया गया है कि 24 घंटे के अंदर जिला रायपुर तथा समीपवर्ती राजस्व जिला दुर्ग, धमतरी, बलौदा बाजार, महासमुंद जिले क्षेत्र से तीन माह की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है l इन बदमाशों को इस आदेश का तुरंत पालन करने और पालन न करने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के आदेश दिए हैं l
इन बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई अपराधों में चालान और कार्यवाहियां हुई है l

बदमाश मोहम्मद शहजाद के विरुद्ध वर्ष 2015 से लगातार मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, चोरी आदि के कुल 14 अपराध पंजीबद्ध है l

बदमाश आशु छत्री के विरुद्ध वर्ष 2015 से लगातार हत्या के प्रयास, मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, जान से मारने की धमकी देने, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के कुल 20 अपराध पंजीबद्ध है l

बदमाश चंदन भारती के विरुद्ध वर्ष 2014 से लगातार मारपीट, चाकू बाजी, गुंडागर्दी, अवैध शराब बिक्री के कुल 18 अपराध पंजीबद्ध है l

Related post

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी…

Spread the love20 खेलों के 156 खिलाड़ी शामिल रायपुर—राज्य के खिलाड़ियों का लंबा इंतजार आखिर आज खत्म हो गया। राज्य शासन…
Crime – WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती की लाश का खुला राज: बेवफाई के शक में प्रेमी बना कातिल, गला दबाकर की हत्या

Crime – WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती की…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG- साय सरकार का बड़ा फैसला, CSPGCL की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग; 200 करोड़ रुपए के बॉन्ड होंगे जारी

CG- साय सरकार का बड़ा फैसला, CSPGCL की होगी…

Spread the loveरायपुर। साय सरकार ने राज्य की ऊर्जा अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने और आमजन व संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने…