• 24/09/2022

महिला वकील से ADJ ने की छेड़छाड़, हाईकोर्ट ने किया सस्पेंड

महिला वकील से ADJ ने की छेड़छाड़, हाईकोर्ट ने किया सस्पेंड
Spread the love

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा एक महिला वकील से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। महिला वकील की शिकायत पर हाईकोर्ट ने एडीजे को सस्पेंड कर दिया, जिसके बाद उसने घटना का सीसीटीवी फुटेज एक वकील के माध्यम से वायरल करवा दिया। फुटेज वायरल होने पर महिला वकील ने इसकी शिकात शिकायत पुलिस में की है।

महिला वकील की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा की भिवानी पुलिस ने निलंबित एडीजे और आरोपी वकील के खिलाफ IPC की धारा 354-A, 509, 34 और आईटी एक्ट की धारा 67 IT के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, महिला वकील ने अपनी शिकायत में बताया है कि 12 अगस्त की दोपहर अपनी जूनियर वकील के साथ कोर्ट कॉम्पलेक्स में सीढ़ियों से उतर रही थी। उसी दौरान भिवानी कोर्ट के एडीजे पहुंचे तो उन्होंने नमस्ते किया। उन्होंने महिला वकील का नाम लेते हुए पूछा कि तुम वही वकील हो न?

पीड़िता के अनुसार उसके जवाब देने से पहले एडीजे ने उसके कंधे पर हाथ रखा और अपनी तरफ खींच लिया। जिसके बाद एडीजे उसके चेहरे से बाल हटाने लगा। महिला वकील के मुताबिक एडीजे शराब के नशे में थे और उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। उसने जैसे तैसे खुद को उनसे अलग किया। जिसके बाद एडीजे ने 15 मिनट बाद उनसे चैंबर में आकर मिलने के लिए कहा।

महिला वकील के मुताबिक इस घटना से शॉक्ड हो गई और अगले दिन 13 अगस्त को सेशन जज से इसकी शिकायत की। शिकायत सुनने के बाद सेशन जज ने कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज मंगाए। फुटेज देखने के बाद सेशन जज ने कोर्ट परिसर की सीसीटीवी फुटेज और शिकायत को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को भेज दिया।

हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी का गठन किया। कमेटी ने महिला वकील के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने एडीजे को निलंबित कर दिया।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत में कहा कि निलंबित एडीजे ने उसे बदनाम करने की नियत से इस घटना का सीसीटीवी फुटेज एक वकील को दे दिया और उसने फुटेज को वायरल कर दिया। उसे सीसीटीवी फुटेज वायरल होने का पता तब चला जब वो फुटेज उसके परिचितों के पास पहुंचा। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला वकील ने आरोपियों से जान के खतरा का अंदेशा जताया है।

इसे भी पढ़ें : जिंदा मानकर डेढ़ साल से लाश के साथ सो रहा था परिवार, हैरान कर देने वाला हुआ खुलासा

 

Related post

न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ, देखें LIVE प्रसारण

न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र का शपथ ग्रहण समारोह आज रायपुर…
CABINET MEETING : इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CABINET MEETING : इस दिन होगी साय कैबिनेट की…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर 2026 को नवा रायपुर स्थित…
व्यापार वाणिज्य और उद्योग के क्षेत्र में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है : मोहन यादव

व्यापार वाणिज्य और उद्योग के क्षेत्र में भारत तेज…

Spread the loveभोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि व्यापार वाणिज्य और उद्योग के क्षेत्र में भारत…