• 26/07/2024

Breaking: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ में मिलेगा आरक्षण, इन पदों पर होगी भर्ती, CM ने किया ऐलान

Breaking: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ में मिलेगा आरक्षण, इन पदों पर होगी भर्ती, CM ने किया ऐलान
Spread the love

सेना में अग्निवीरों की भर्ती को लेकर चल रही सियासत के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार विशेष आरक्षण देने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को विधानसभा में इसका ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय सेना में जब अग्निवीरों की सेवा पूरी हो जाएगी तो उन्हें छत्तीसगढ़ में उन्हें आरक्षण दिया जाएगा। उन्हें फोर्स की अलग-अलग भर्ती में नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के पश्चात वापस आएंगे तो छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।”

 

Related post

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग…

Spread the loveगांव के नजदीक बैंकिंग सुविधा से वित्तीय समावेशन के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती युवाओं, महिलाओं, किसानों और…
सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान

सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र…

Spread the love 00 शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेंगे एक लाख दीप, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर भी होगा दीप…
स्थानीय निकाय निर्वाचन को बनाएं अधिक पारदर्शी, समावेशी और तकनीक सक्षम – डेका

स्थानीय निकाय निर्वाचन को बनाएं अधिक पारदर्शी, समावेशी और…

Spread the love00 32वें अभा राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का राज्यपाल ने किया शुभारंभ  रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने नवा रायपुर…